Thursday , 22 October 2026
Breaking News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1873 किलो तेल-घी सीज

कोटा: कोटा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ब्रांड का 1873 किलो तेल-घी सीज किया है। मिली जानकारी के अनुसात तेल-घी को मार्केट रेट से कम भाव में बेचा जा रहा था। टीम ने मौके से 5 सैंपल लिए है, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना ने बताया कि शहर के बजरंग नगर स्थित एक तेल-घी विक्रेता की दुकान पर छा*पा मा*रा है।

 

Big action by Food Department in oil and ghee shop in kota

 

 

दुकान से अलग-अलग ब्रांड के घी और तेल को बेचा जाता है। घी तेल विक्रेता ने सभी खाद्य सामग्री अजमेर स्थित श्री पार्वती आयल और इसकी अलग-अलग सहायक कंपनी से खरीदना बताया। मूल पैक ब्रांड पर अजमेर स्थित श्री पार्वती आयल का पता अंकित था। मौके पर कुल 1873 किलो घी-तेल सीज करते हुए 5 सैंपल लिए है।

 

 

 

टीम में 15 टिन में (15 किलो) कुल 225 किलो फिल्टर मूंगफली का तेल बीकानेरी सिक्का, 34 टिन (15 किलो) कुल 510 किलो रिफाइंड मूंगफली का तेल पार्वती पोस्टमेन ब्रांड, 6 कार्टन (12 किलो) कुल 72 किलो कच्ची घाणी सरसों का तेल श्री पार्वती स्वास्तिक ब्रांड, 36 टिन (15 किलो) और 12 कार्टन ( 16 किलो) कुल 732 किलो डबल फिल्टर मूंगफली का तेल 17 कार्टन में रखा 259 किलो श्री पार्वती स्वास्तिक ब्रांड, 5 टिन में रखा 75 किलो कुल 334 किलो घी श्री पार्वती अमोल ब्रांड को सीज किया है। हर ब्रांड का एक-एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए गए।

 

 

 

अरुण सक्सेना ने बताया कि मूंगफली तेल की बाजार कीमत 2700 के आस-पास है जबकि यहां 2100 में बेचा जा रहा था। सरसों के तेल की कीमत 160-170 प्रति किलो है। यहां 140 प्रति किलो में बेचा जा रहा था। वहीं घी की खरीद का बिल 370 प्रति किलो का मिला है। जिसे बाजार में 560 प्रतिकिलो में भेजा जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी संदीप अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादोन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोजी लाल कुंभकार शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

Pregnant Women New Medical College and hospital jk loan hospital kota doctor News Vikalp Times

कोटा में 5 मौ_तों से मचा था हड़कंप, 3 डॉक्टर हुए सस्पेंड…अब चार जांच कमेटियों ने कहा- दोषी नहीं!

कोटा: Kota में प्रसूताओं की मौ_त और किडनी फेल्योर (Kidney Failure) के करीब 5 महीने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !