Saturday , 7 March 2026
Breaking News

रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई- 359 लीटर पेट्रोल किया बरामद

जयपुर: रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल के अवैध भंडारण का पर्दाफाश किया है। रसद विभाग ने कारवाई करते हुए 359 लीटर पेट्रोल बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर रसद विभाग ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

 

Big action of logistics department - 359 liters of petrol recovered in jaipur

 

 

जिला रसद अधिकारी, जयपुर द्वितीय त्रिलोक चन्द मीना ने बताया कि विभाग के प्रवर्तन दस्ते ने जिले के दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से स्टॉक किया गया 359 लीटर पेट्रोल बरामद किया है। सांगानेर के छीतरोली में एचपीसीएल डिपो के पीछे विभाग के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए एक बाड़े से 202 लीटर पेट्रोल बरामद किया।

 

 

 

वहीं, प्रवर्तन दल ने दूसरी कार्यवाई को अंजाम देते हुए एचपीसीएल डिपो रोड छीतरोली में एक बाड़े से अवैध भंडारित किये गए 157 लीटर पेट्रोल जब्त कर पुलिस थाना बगरू को सुपुर्द किया है। कार्रवाई के दौरान जिला रसद अधिकारी त्रिलोक चन्द मीना के साथ प्रवर्तन अधिकारी महेश मीणा एवं प्रवर्तन निरीक्षक मुकेश खींची उपस्थित रहे। जिला रसद अधिकारी द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना बगरू में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !