Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नए साल में किसानों के लिए हुए बड़े फैसले

नई दिल्ली: बुधवार को हुए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत स्वीकृत राशि को बढ़ाकर 69,515 करोड़ रुपए कर दिया गया है। साल 2025 की पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा कैबिनेट में करीब 800 करोड़ रुपये का एक फंड बनाने का फैसला किया गया है, जो मूल रूप से फसल बीमा योजना से संबंधित मामले में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए होगा।

Big decisions taken for farmers in the new year 2025

इसका इस्तेमाल तकनीक को विकसित करने में होगा ताकि किसानों के फसलों से हुए नुकसान का जल्दी से आकलन और क्लेम सेटलमेंट को तेज किया जा सके। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में फसल बीमा योजना को शुरू से अंत तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा डीएपी उर्वरक के लिए अतिरिक्त वन टाइम स्पेशल पैकेज का फैसला भी कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

इसके तहत किसानों को डीएपी के 50 किलो का बैग 1350 रुपए में दिया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आज यु*द्ध और अन्य वजहों से पैदा हालात से जो भी भार आया है, वह किसानों पर न पड़े इसलिए सरकार खुद यह भार उठाएगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डीएपी की योजना पर करीब 3850 करोड़ का खर्च होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !