Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिंदगी की जंग हारी चेतना, 170 फीट गहरे बोरवेल से 10 वें दिन निकाली बाहर 

कोटपूतली-बहरोड़: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कीरतपुर गांव में 23 दिसंबर से बोरवेल में फंसी बच्ची को बुधवार को बाहर निकालकर सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृ*त घोषित कर दिया है। राजस्थान में पहली बार ऐसा हुआ है कि बोरवेल से इस तरह के रेस्क्यू करने में दस दिन का समय लगा है। एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट योगेश मीणा ने मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि बच्ची को निकालने के लिए शुरू से ही सभी एक्सपर्ट की सलाह लेकर रेस्क्यू किया जा रहा था।

Chetna Borewell Kotputli Behror Rajasthan news 02 Jan 25

बोरवेल टिल्ट होने के कारण बच्ची करीब 170 फीट पर फंसी हुई थी। सुरंग बनाने के लिए पत्थर को काटा गया, जिसमें काफी समय लगा। बच्ची के बोरवेल में गिरने के अगले ही दिन से कोई मूवमेंट भी कैमरे में ट्रैक नहीं हुआ था। बोरवेल में गिरने के बाद से ही बच्ची तक पीने के लिए पानी भी नहीं पहुंचाया जा सका था। 700 फीट गहरे बोरवेल में चेतना करीब 170 फीट की गहराई पर फंसी हुई थी। रेस्क्यू टीमों ने हुक के जरिए उसे लगभग 20 फीट तक ऊपर खींचा था।

बीते दिनों बारिश के कारण कई बार रेस्क्यू ऑपरेशन भी रोकना पड़ा। कई देसी जुगाड़ फेल होने के बाद बोरवेल के पैरलल खुदाई की गई और बच्ची तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाई गई थी। 23 दिसंबर को बोरवेल में गिरने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया। उसके बाद मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंचीं। इस बचाव अभियान के लिए हरियाणा से पाइलिंग मशीन मंगाई गई और उत्तराखंड टनल हा*दसे के दौरान सफल रेस्क्यू करने वाले रैट माइनर्स को भी बुलाया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !