Saturday , 7 March 2026
Breaking News

केरल में फंसे ब्रितानी लड़ाकू विमान F-35 बी पर आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: एक महीने से अधिक समय से केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर फंसे ब्रिटेन के फाइटर जेट ने आखिरकार मंगलवार को उड़ान भरी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ब्रिटेन का ये लड़ाकू विमान ऑस्ट्रेलिया के डार्विन के लिए रवाना हुआ। इससे पहले, जेट को हैंगर से निकालकर सोमवार को एयरपोर्ट बे में लाया गया था। फाइटर जेट एफ-35 बी 14 जून को आपात स्थिति में केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरा था।

 

Big update on British fighter plane F-35B stranded in Kerala

 

 

 

खराब मौसम की वजह से एफ-35 बी विमान को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था। लेकिन इसके बाद तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ये विमान ब्रिटेन की रॉयल नेवी के विमानवाहक पोत एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स पर वापस नहीं लौट पाया। जुलाई के पहले हफ्ते में ब्रिटेन के इंजीनियरों की 14 सदस्यों वाली टीम ने केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे ब्रितानी लड़ाकू विमान की तकनीकी गड़बड़ी की जाँच शुरू की थी। भारत में विमान की लंबे समय से मौजूदगी ने सवाल उठाए हैं कि इतना आधुनिक विमान इतने लंबे समय तक किसी विदेशी जमीन पर कैसे फंसा रह सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !