नई दिल्ली: चुनाव आयोग सोमवार शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। यह कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इससे पहले रविवार को चुनाव आयोग ने बिहार के पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने आधार कार्ड को लेकर भी बयान दिया था। सीईसी ने कहा कि आधार एक्ट के तहत न तो इसे जन्मतिथि का प्रमाण माना जा सकता है, न निवास का, और न ही नागरिकता का। आधार केवल पहचान का प्रमाण है, नागरिकता या जन्म का नहीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
