बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू ने गुरुवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने 44 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले, बुधवार को जेडीयू ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 57 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया था। जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और पार्टी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
जेडीयू के 101 प्रत्याशियों में चार मुस्लिम प्रत्याशी हैं, 37 पिछड़ा वर्ग, 22 अति पिछड़ा, 22 सामान्य, 15 अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी हैं। जेडीयू ने 13 महिलाओं को टिकट दिया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 12 अक्टूबर को सीट शेयरिंग की घोषणा की थी। बताया गया था कि बीजेपी 101, जेडीयू 101 और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
