बिहार: बिहार की मोकामा सीट से जेडीयू के अनंत सिंह करीब साढ़े नौ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वह दुलारचंद यादव की ह*त्या के आरोप में जेल में हैं। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार नौ राउंड की काउंटिंग के बाद अनंत सिंह 9600 वोट से आगे हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर आरजेडी की वीणा देवी हैं, जबकि तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा में दुलारचंद यादव की ह*त्या कर दी गई थी। इस ह*त्या का आरोप अनंत सिंह पर लगा, जिसके बाद उन्हें गिर*फ्तार कर लिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
