बिहार: बीजेपी ने आज मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 71 नाम शामिल हैं, जिनमें नौ महिलाएं भी हैं। पार्टी ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से, राज्य में मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर से और बेतिया से रेनू देवी को टिकट दिया है।
इसके अलावा, गायत्री देवी परिहार से, नीरज कुमार सिंह बब्लू छतरपुर से, तारकिशोर प्रसाद कटिहार से, मंगल पांडे सिवान से और डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन से लड़ेंगे। रामकृपाल को दानापुर से टिकट दिया गया है। लेकिन सूची में नंदकिशोर का नाम शामिल नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया





