बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में छह उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। महागठबंधन के दलों ने अपने स्तर पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। कई सीटें ऐसी भी हैं जहां महागठबंधन के एक से अधिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, एनडीए के दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति दिखी है।
बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव हैं। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया


