बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार महिलाओं सहित कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जेडीयू ने इस लिस्ट में सराय रंजन से मंत्री विजय कुमार चौधरी, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, सिंघेश्वर से रमेश ऋषि देव, मधेपुरा से कविता साहा और महिषी से गंधेश्वर शाह को टिकट दिया है।
जेडीयू की यह लिस्ट सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बनी सहमति के बाद जारी की गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया है कि एनडीए एकजुट है और उसका मकसद नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वे पहले चरण में उम्मीदवारों के नामांकन में भी शामिल होंगे और साथ ही समस्तीपुर और दरभंगा में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया



