Monday , 30 September 2024

बीकानेर निवासी अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद पद्मश्री से सम्मानित

मांड गायकी से राजस्थान का दुनिया भर में नाम रोशन करने के लिए पद्मश्री से किया सम्मानित
नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आज गुरुवार को आयोजित भव्य पद्मश्री सम्मान समारोह में राजस्थान के बीकानेर निवासी मांड लोक गायक बंधुओं की जोड़ी अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। मोहम्मद बंधुओं द्वारा इस मांड़ कला का प्रदर्शन दुनिया भर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ फिल्म उद्योग में भी काफी सजीविता के साथ किया है। मांड गायकी में मोहम्मद बंधुओं के लिए पद्मश्री सम्मान इस लोक कला को दुनिया भर में विशेष स्थान दिलाने के साथ-साथ राजस्थान के लिए भी गौरव की बात है। बीकानेर के छोटे से गांव तेजरासर में जन्में मोहम्मद बंधुओं ने मांड गायकी की संगीत कला को राजस्थान से निकालकर फिल्मी संगीत और विदेशी मंचों तक पहुंचाने का बेहतरीन काम किया है।
Bikaner residents Ali Mohammad and Ghani Mohammad honored with Padma Shri
विरासत में मिली संगीत की बुनियादी तालीम हासिल करने वाले मोहम्मद बंधु शास्त्रीय संगीत में भी अपना महत्वपूर्ण दखल रखते हैं। फिल्म संगीतकार और राजस्थानी मांड गायकी के सरताज मोहम्मद बंधु आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इनमें पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, और 110 को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। इस वर्ष के लिए पद्म पुरस्कार के लिए चुनी गईं हस्तियों में राजस्थान से बहरूपिया कलाकार जानकीलाल, माया टंडन, ध्रुपद गायक लक्ष्मण भट्ट तैलंग सहित पांच लोग शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali sawai madhopur police news 29 sept 24

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा     सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर कोतवाली थाना …

Malarna dungar sawai madhopur police news 29 sept 24

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार     सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर …

Jaipur Rajasthan Police news 29 sept 24

लडकियां सप्लाई के नाम पर बड़े गि*रोह का पर्दाफाश, 7 युवतियां सहित 10 गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस गैं*ग का आज रविवार को पर्दाफाश किया है। …

Centenarian voters Rajasthan will be honored Sawai Madhopur News

100 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग 1 अक्टूबर, 2024 को …

Engineering college student jaipur police 29 sept 24

इंजीनियरिंग छात्रा से रे*प का प्रयास

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ रे*प की कोशिश का …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !