Saturday , 5 September 2026
Breaking News

100 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग 1 अक्टूबर, 2024 को अर्न्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मतदाता सूची में पंजीकृत शतायु (100 वर्ष या अधिक आयु) के मतदाताओं को सम्मानित करेगा।

 

 

Centenarian voters Rajasthan will be honored Sawai Madhopur News

 

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने बताया कि निर्वाचन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिन मतदान केन्द्रों पर 100 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता पंजीकृत है, वहां सम्मान समारोह आयोजित कर वरिष्ठ जन मतदाताओं को मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

यदि कोई मतदाता मतदान केन्द्र तक आने में असमर्थ है तो बूथ लेबल अधिकारी के साथ अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिक उसके घर पर जाकर वरिष्ठजन मतदाता को सम्मानित करेंगे। जिले के कुल 1026146 मतदाताओं मे से 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं की कुल संख्या 263 है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !