Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोसी बैराज का बढ़ा जलस्तर, बिहार के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित

बिहार: नेपाल में भारी बारिश की वजह से आज रविवार सुबह 5 बजे वीरपुर के कोसी बैराज से साढ़े छह लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। यह बीते 56 साल में पानी की सबसे बड़ी मात्रा है। इसकी वजह से बिहार में कोसी के किनारे बसे कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं और लोग सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं।

Water level of Kosi Barrage rises, many areas of Bihar affected by flood

कोसी नदी को बिहार का शोक भी कहा जाता है, इसमें पहले भी कई विनाशकारी बाढ़ आ चुकी हैं। कोसी के इलाके में अभी भी कई लोग घरों में फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम काम कर रही है। भारी बारिश के बाद नेपाल की बागमती नदी में पानी का स्तर बहुत बढ़ा हुआ है। कोसी और गंडक बैराज पर 27 सितंबर की शाम पानी का अलर्ट जारी किया था। हालांकि सुबह पांच बजे के बाद कोसी और गंडक बैराज पर पानी कम हो रहा है।

कोसी रैंज के डीआईजी मनोज कुमार ने बीबीसी न्यूज एजेंसी को बताया कि इस बार अच्छी बात यह रही कि डिपार्टमेंट के सारे पूर्वानुमान सही रहे हैं। हमने कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। कुछ लोग अपने घर को नहीं छोड़ पाए हैं, वो कॉल कर रहे हैं। इसके लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है। उन्होंने बताया है कि सुबह पांच बजे यहां पानी अधिकतम स्तर तक पहुंच गया था, जो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसमें सुपौल के दो-तीन थाना क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हैं, जिनमें मरौना, बिशनपुर से इलाकों से लोगों की कॉल आ रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !