Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चोरी की 14 बाइक बरामद, बेचने की फिराक थे बद*माश, 4 को दबोचा

कोटा: कोटा शहर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपियों को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से से चोरी की 14 बाइक बरामद की है। चारों आरोपी भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया के निवासी है। आरोपी चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में थे। उससे पहले रामपुरा पुलिस ने धर दबोचा। डीएसपी राजेश टेलर ने बताया कि कोतवाली रामपुरा थाना सीआई के नेतृत्व में क्षेत्र में बाइक चोरी वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया गया।

 

Bike Kota City Police News 30 April 25

 

 

न्यू क्लॉथ मार्केट, स्वर्ण-रजत मार्केट के आसपास की जगह के सीसीटीवी फुटेज व अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सं*दिग्ध बाइक चोरों की पहचान की गई।चोरी के बाद आरोपी नयापुरा, कुन्हाड़ी,नांता, डाबी होते हुए बिजोलिया भीलवाड़ा की तरफ जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने डाबी व बिजोलिया क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले, खरीदने व बेचने वाले के बारे में जानकारी इकठ्ठा की। 5 दिन तक टीम ने बिजोलिया और डाबी में डेरा जमाए रखा।

 

 

 

टीम ने सेमलिया महादेव मंदिर के पास चार सं*दिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा जो चोरी की बाइक बेचने के फिराक में थे। आरोपी कुलदीप व अजय निवासी बिजोलिया भीलवाड़ा से चोरी की बाइक खरीदते हैं। चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे। टीम ने बाइक चोरी के आरोप में विशाल बंजारा (22) पंकज ओड (21),राकेश ओड उर्फ़ राका (21), विशाल रेगर (19) निवासी बिजोलिया जिला भीलवाड़ा को गिर*फ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर बूंदी जिले के डाबी क्षेत्र से 14 बाइकें के बरामद की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !