Sunday , 8 March 2026
Breaking News

 बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए संसद में विधेयक पेश

ऑस्ट्रेलिया : आज कल सोशल मीडिया बड़ों पर किस तरह हावी है ये आप सब जानते है। लेकिन इसकी आदत अब बच्चों पर पड़ पर रही है। ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया को लेकर एक विधेयक पेश किया गया है, जिसमें बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की बात कही गई है। ऑस्ट्रेलिया की संसद के निचले सदन में एक विधेयक पेश किया गया है।

Bill introduced in Parliament to keep children away from social media in Australia

इसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने का प्रस्ताव किया गया है। यह विधेयक आज गुरुवार को पेश किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का कहना है कि यह पाबंदी एक्स, टिक टोक, फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर होगी। यह बच्चों को सोशल मीडिया के नुकसान से बचाने के लिए है।

ऑस्ट्रेलिया का नया कानून इस तरह की पाबंदी के लिए एक फ्रेमवर्क मुहैया कराएगा। 17 पन्नों के इस दस्तावेज को अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई सीनेट में पेश किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में कई अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत किया है। हालाँकि कई जानकार इस पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्या बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखा जाना चाहिए और क्या उनको ऐसा करने से रोका जाना संभव है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !