बिहार: कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने आज रविवार को बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर ‘वोट चोरी’ कर रहे हैं और ‘बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) वोट चोरी करने की कोशिश’ है।
राहुल गांधी ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में विधानसभा के चुनाव, लोकसभा के चुनाव चोरी किए जा रहे हैं और इनकी आखिरी साजिश है कि बिहार में एसआईआर करके नए वोटरों को जोड़कर, वोटरों को काटकर ये बिहार का चुनाव चोरी करें। हम इन्हें ये चुनाव चोरी नहीं करने देंगे। वहीं बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि ये एक अनर्गल दुष्प्रचार है और राहुल गांधी की कोई भी यात्रा सफल नहीं होने वाली।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
