नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में मेयर पद के चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया है। भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह इस चुनाव में दिल्ली के नए मेयर चुने गए हैं। दिल्ली एमसीडी का मेयर चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नेता राजा इकबाल सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य नेताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं सत्ता पक्ष, विपक्ष और कांग्रेस के साथ मिलकर काम करूंगा। बिना किसी भेदभाव के दिल्ली के विकास के लिए फैसले लिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके कारण आम आदमी पार्टी की तरफ से किसी ने नामांकन ही नहीं दाखिल किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
