Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जेल गए बीजेपी नेता की विधायकी खत्म, 20 साल पुराने मामले में हुई थी सजा

जयपुर: राजस्थान के बारां जिले की अंता सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक कंवर लाल मीणा की विधायकी खत्म कर दी गई है। ये कार्रवाई बीस साल पुराने मामले में उन्हें हुई तीन साल की सजा के बाद की गई है। विधानसभा ने इसकी अधिसूचना जारी की है, एक मई से उनकी विधायकी खत्म मानी जाएगी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्य के महाधिवक्ता और वरिष्ठ वकीलों से राय मांगी थी, जिसके बाद कंवर लाल मीणा की विधायकी खत्म करने की अधिसूचना जारी की गई है।

BJP MLA Kanwar Lal Meena has lost his MLA status

विधायक कंवर लाल को बीस साल पहले एसडीएम पर पि*स्तौल तानने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई गई थी। इसके खिलाफ विधायक ने सात मई को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया और दो सप्ताह में उन्हें ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने के आदेश दिए। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद नौ मई को ट्रायल कोर्ट से उनके खिलाफ गिर*फ्तारी वारंट जारी हुआ था। कंवर लाल मीणा ने बुधवार को ट्रायल कोर्ट में सरेंडर किया था।

कोर्ट के आदेश पर उन्हें झालावाड़ की अकलेरा जेल भेजा गया था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस फैसला को लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा की जीत बताते हुए कहा, ‘सत्यमेव जयते’। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सतत संघर्ष और कोर्ट में ‘अवमानना’ याचिका दायर किए जाने के बाद अंततः आ*पराधिक मामले में दोषी ठहराए गए विधायक कंवर लाल की विधानसभा सदस्यता रद्द करनी पड़ी।

इस पूरे मामले पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का कहना है कि महाधिवक्ता की राय शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे मिलते ही विधायक कंवर लाल मीणा की सदस्यता खत्म कर दी गई। मैं किसी दबाव में काम नहीं करता। इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !