नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह घोषणा बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण की ओर से की गई है। बीजेपी ने बताया है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक पूरी होगी।
19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की जांच भी इसी दिन होगी। वहीं, 20 जनवरी को जरूरत पड़ने पर मतदान होगा। अगर मतदान की जरूरत नहीं पड़ी तो उसी दिन अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। वर्तमान में बिहार से आने वाले नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इससे पहले जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें कई बार एक्सटेंशन दिया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
