Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भाजपाइयों ने मनाया आशा मीणा का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रही पूर्व प्रधान आशा मीणा के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर एवं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता ने बताया कि आशा मीणा के जन्मदिन के अवसर पर सिद्धि विनायक गणेश मंदिर बजरिया में महाआरती की गई।

 

BJP workers celebrated Asha Meena birthday in sawai madhopur

 

 

इसके बाद शहर स्थित सब्जी मंडी के पास स्थित गौशाला पर गौ माता की पूजा अर्चना कर हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ श्याम वाटिका स्थित त्रिनेत्र बाल गृह पहुंच कर बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों को टी-शर्ट वितरण कर एवं अल्पाहार करवा कर मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशा मीणा का मुंह मीठा करवा कर उनके दीर्घायु की एवं उत्तर उत्तर प्रगति की ओर बढ़ते रहने की प्रार्थना करते हुए बधाइयां दी।

 

 

 

गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 11 बजे से शुरू हुए रक्तदान शिविर में सायंकाल तक 400 यूनिट के करीब रक्तदान हो चुका था। कार्यक्रम स्थल पर लगभग सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा आशा मीणा के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे शुभचिंतक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, छात्र संगठन, मातृशक्ति सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर आशा मीणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !