Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- भाजपा ‘मां भारती, संविधान और राष्ट्र के लिए समर्पित

भारतीय जनता पार्टी का आज 44वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस पर पीएम मोदी के संबोधन से लेकर देश के अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा की बीजेपी हनुमानजी से प्रेरणा लेकर कार्य करती है। आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी जयंती मना रहे है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा को कार्यकर्ता हनुमान जी की तरह राष्ट्र की सेवा करें। बीजेपी वह पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदैव सर्वोपरि रहा है। एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत के मूलमंत्र के साथ हम आगे बढ़ते रहे हैं। आज बीजेपी विकास व विश्वास का पर्याय है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ भाजपा कार्य कर रही है। बीजेपी की नीति सर्वसमावेशी व सबका हित करने वाली है।

 

BJP's 44th foundation day today

 

बीजेपी 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बताने के लिए बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा अपना 44वां स्थापना दिवस बना रही।

भाजपा एक दल नहीं, एक विचार है…

बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्‍ट किया है जिसमें लिखा- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक दल नहीं, एक विचार है… जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !