नई दिल्ली: कोलंबो में हो रहे ‘फर्स्ट वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर ब्लाइंड 2025’ के फाइनल में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराकर ख़िताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए थे।
नेपाल की ओर से सरिता घिमरे ने सर्वाधिक 35 रन (नॉट आउट) और बिमला राय ने 26 रन बनाए। भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 12.1 ओवर में ही ये लक्ष्य पूरा कर लिया। भारत की ओर सर्वाधिक रन करुना के ने 27 गेंदों पर 42 रन बनाए जबकि फुला सारेन ने 27 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
