Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बयान से हुआ वि*वाद

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के एक बयान पर वि*वाद पैदा हो गया है। राज्य के बारामती तहसील में मालेगांव नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रचार करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर ‘वोटर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देते हैं तो वो फंड की कोई कमी नहीं होने देंगे।’ गौरतलब है कि वो महाराष्ट्र की बीजेपी-एनसीपी-शिवसेना सरकार में वित्त विभाग संभालते हैं।

Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawars statement News 23 Nov 25

अजित पवार के बयान पर राज्य में कांग्रेस ने इसे धम*की बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि क्या वे यह फंड अपने चाचा के घर से लाए हैं? यह सीधी ध*मकी है कि अगर आप मुझे वोट नहीं देंगे तो मैं फंड नहीं दूंगा। 11 साल में कोई काम नहीं हुआ, इसलिए अब इस तरह की लालच दी जा रही है, लेकिन यह महाराष्ट्र है और अजित शायद भूल गए हैं कि यहां इज्जत चलती है, लालच नहीं।

अजित पवार ने क्या ‘कहा’ था, जिसके बाद हुआ वि*वाद: 

वीडियो में अजित पवार कहते दिख रहे हैं कि मालेगांव नगर पंचायत के सभी 18 महायुति उम्मीदवारों को जीत दिलाइए, और मैं आपके हर वादे और हर मांग को पूरा करूंगा, लेकिन अगर आप वोट काटेंगे, तो मैं भी काटूंगा। उन्होंने कहा कि आपके पास वोट हैं और मेरे पास फंड हैं, अब फैसला कीजिए कि आपको क्या करना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !