Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सचिन पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान हेतु युवाओं में मची होड़

विधायक टोंक सचिन पायलट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बौंली उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
ग्रुप के सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना जोलंदा एवं ग्रुप शिविर सयोंजक मुकुट गुजर्र ने बताया कि रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप एवं टीम सचिन पायलट बौंली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 191 युवाओं ने रक्तदान दिया। सभी रक्तवीरों और सभी कार्यकर्ताओं को मास्क वितरित किये गए।

Blood donation camp organized on the occasion of Sachin Pilot birthday

शिविर में रक्तदान हेतु 205 युवाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। समय के अभाव में 191 युवा ही रक्तदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभा पाए। जयपुर से आई रामपाल ब्लड बैंक की टीम ने प्रशासनिक एडवाइजरी के अनुसार चिकित्सक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में युवाओं का रक्त संग्रहित करने में मुख्य भूमिका अदा की। रक्तदान करने वाले युवाओं को ग्रुप के सदस्य मुकुट गुर्जर, हंसराज लावड़ा, रामकेश गुर्जर, रामराज गुर्जर, हरिमोहन मीना, हनुमान हरसाना, मुकेश रूपसिंह कसाना, सिरमौर मावई, पंचायत समिति बौंली प्रधान कमली मीना, बागडोली सरपंच गम्भीरमल गुर्जर व हथडोली पूर्व सरपंच भेंरूलाल मीणा आदि ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं रक्तदान में सहयोग देने के लिए उनकी हौंसला अफजाई भी की। आमजन द्वारा रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के सदस्य दीनदयाल मलारना, अवदेश पीलूखेड़ा, चेतन घाटा नेनवाड़ी, ऋषिकेश कोडयाई की निस्वार्थ सेवा हेतु उनके इस धर्म परायण कार्य की सराहना की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !