Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

भाजपा का गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य की गहलोत सरकार की विफलताओं के खिलाफ जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर उपखण्ड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गये।
कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियां एवं गंगापुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत बिजली की दरों में बढ़ोतरी, महिलाओं पर अत्याचार एवं राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया की अध्यक्षता में एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के चारों मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते हुए उपजिला कलेक्टर अनिल चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

BJPkaHallaBol against Gehlot government

इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने किसानों की बेहाली को लेकर कहा कि सरकार ने सत्ता में आने के बाद 10 दिन में समस्त कर्जा माफ करने का वादा किया। जिसका आज तक पता नहीं है। कोरोना खण्ड में बिजली की बीसीआर, बढ़े हुए बिजली के बिल और बीज खाद ने किसानों को खून के आंसू रुला दिया है।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि टिड्डियों का हमला, बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेहाल युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, गौ संवर्धन हेतु राजकीय अनुदान राशि, कोरोनो कुप्रबन्धन का बढ़ता हुआ ग्राफ, सरकार द्रारा आमजन के हितों की ध्यान रखने की बजाय राजकीय कोष का दुरुपयोग, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत योजना एवं कार्यों को बन्द करना एवं योजनाओं का नाम बदलना, इन सभी को दुर्भाग्य बताते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
जिला मुख्यालय पर जिला उपखण्ड प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीणा के नेतृत्व में उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम कर्जे के बोझ से दबे किसानों का कर्जा माफ करने, टिड्डी हमलों में नुकसान की किसानों को भरपायी कराने व टिड्डी हमले से बचाने में अब तक पूरी तरह विफल सरकार को दवा-साधन सहित मुस्तेद बनाने, सर्वाधिक पेट्रोल पर 38 व डीजल पर 28 प्रतिशत वेट को कमसे कम दस प्रतिशत कम करने व पचास पैसे प्रति लीटर का सेंस समाप्त करने, राज्य व केन्द्र वित्त आयोग द्वारा पंचायत समिति व पंचायतों को ग्रामीण विकास के लिये देय बीस हजार करोड़ की राशी अन्यत्र स्थानांतरित कर ग्रामीण विकास को ठप कर देने को तुरन्त रोकने, राज्य सरकार द्वारा जारी पिछले दो बजटों में एक लाख 28 हजार सरकारी भर्तियों की थोथी घोषणा के तहत अभी तक 16 हजार सरकारी भर्तिया भी नहीं पहुंच पायी है, न ही वादेनुसार संविदाकर्मियों को नियमित किया और न ही 3500 रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता ही शुरु किया, भाजपा ने तुरन्त एक लाख सरकारी नियुक्ति जारी कर रिक्त पद भरने, संविदाकर्मियों को तुरन्त नियमित करने व सभी बेरोजगारों को भत्ता शुरु करने, भारत सरकार द्वारा जारी भामाशाह व आयुष्मान योजना को राज्य सरकार द्वारा बन्द किये जाने को पुनरू शुरु कराने, बिजली की फर्जी वीसीआर भर किसानों व घरेलू उपभोक्ताओं का शोषण बंद करने, बढ़ाये स्थायी शुल्क, फ्यूल चार्ज व सरचार्ज वापस लेने तथा लगातार राज्यभर में बढ़ते दलित उत्पीड़न, महिला अत्याचार पर लगाम कसने व दिनों-दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था को सही बहाल करने की विविध मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी मलारना डूंगर द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों, महिला अत्याचार, मनवाने बिजली बिल व राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के साथ ही विभिन्न मुद्दों के विरोध में भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव के नेतृत्व में उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !