Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. उपखण्ड गंगापुर सिटी की बैठक हुई संपन्न

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे) सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य, जिला महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम की उपस्थिति एवं गंगापुर सिटी उपखण्ड अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में डाक बंगला गंगापुर सिटी में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने संगठन के सभी पत्रकारों के साथ वार्ता और चर्चा की।

ifwj members meeting at Gangapur City sawai madhopur

जिलाध्यक्ष ने पत्रकार साथियों के साथ आज के माहौल को लेकर कई विषयों पर चर्चा की। शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को देश का चौथा स्तम्भ कहा जाता है और इसमें कोई अतिश्योक्ती नहीं है कि सभी पत्रकारों ने इस कोरोना काल में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है, साथ ही उन्होंने सभी को धनयवाद देते हुए कहा कि सभी का कार्य प्रशंसनीय है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने संगठन का महत्व बताते हुए पत्रकारों को एकजुट रहकर निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में बिना किसी भेदभाव की भावना से मिलकर काम करने में ही सब का हित है।
बैठक में कई खबरों को लेकर भी चर्चाएं हुई और प्रशासन के मामले में भी कुछ बातों पर चर्चा की गई। बैठक में आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों से कई जगह अभद्रता होने को लेकर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट और एक सूत्र में बंधकर रहना जरूरी है और समाजहित को ध्यान में रखते हुए सभी पत्रकार साथियों को कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सवाई माधोपुर ऐप के संस्थापक, द पुलिस पोस्ट के जिला ब्यूरो चीफ व आई.एफ.डब्ल्यू.जे. सवाई माधोपुर के जिला महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम सहित उपखण्ड अध्यक्ष महेश शर्मा (राष्ट्रदूत), पंकज शर्मा (आवाज आपकी न्यूज़), भविष्य कुमार (आवाज आपकी न्यूज़), इकबाल गुड्डी (दैनिक भास्कर), रमेश भौड (दैनिक नवज्योति), पत्रकार उत्तम कुमार आदिवासी, राजेश आर्य (वैदिक उजाला) आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी साथियों को आई.एफ.डब्ल्यू.जे. की सदस्यता के आई.डी. कार्डों का वितरण किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !