इंडोनेशिया: इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने बताया है कि बाली के पास एक नाव डूब जाने से कम से कम छह लोगों की मौ*त हो गई और कई लोग लापता हैं। बचाव एजेंसी ने बताया कि नाव पर 53 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। यह नाव बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:20 बजे उस समय डूब गई, जब यह जावा द्वीप के पूर्वी तट पर बान्यूवांगी से बाली जा रही थी। एजेंसी का कहना है कि 31 लोगों को बचा लिया गया है, हालांकि, कई रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि नाव में आधिकारिक सूची में बताए गए यात्रियों से ज्यादा लोग सवार हो सकते हैं।
अधिकारी नाव डूबने के कारणों की जांच कर रहे हैं। बीबीसी ने पीड़ितों के परिवारों से बात की है, उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदारों के नाम आधिकारिक यात्री सूची में सूचीबद्ध 65 लोगों में शामिल नहीं किया गया है। नाव में सवार बान्यूवांगी निवासी इमरोन ने बताया कि नाव तीन बार तेजी से झुकने के बाद पलट गई। उन्होंने बताया कि तीसरी बार तक समुद्र का पानी यात्री केबिन में घुस चुका था। नाव पलटने के बाद इमरोन एक छेद से तैरकर समुद्र में आ गया और फिर यहां उसे जीवन रक्षक जैकेट मिल गई। इसके बाद उसे एक मुछआरे ने बचा लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
