यमन: यमन के तटीय इलाके में खराब मौसम की वजह से एक नाव के पलट जाने से 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौ*त हो गई है। इस नाव में करीब 150 लोग सवार थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह हा*दसा यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान के पास हुआ है। अबयान सुरक्षा निदेशालय ने एक बयान में बताया कि तटरेखा के बड़े हिस्से में कई श*व बरामद हुए हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के अनुसार म*रने वालों में अधिकांश इथियोपियाई नागरिक हैं। आईओएम ने इस घटना को ‘दिल दहला देने वाला’ बताया है। हॉर्न ऑफ अफ़्रीका से खाड़ी देशों की ओर जाने वाले प्रवासियों के लिए यमन एक प्रमुख मार्ग है। आईओएम का अनुमान है कि हाल के महीनों में समुद्री हादसों में सैकड़ों प्रवासी मा*रे गए हैं या लापता हुए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
