Monday , 17 March 2025

सेबी की पूर्व चीफ माधवी पुरी के खिलाफ FIR करने पर रोक

नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी की पूर्व प्रमुख माधवी पुरी बुच पर एफआईआर दर्ज किए जाने के मुंबई की विशेष अदालत के आदेश पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। लाइव लॉ के अनुसार जस्टिस शिवकुमार दिगे की एकल पीठ ने विशेष अदालत के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि स्पेशल जज ने बिना तह तक गए और बिना जवाब सुनने का मौका दिए, यांत्रिक रूप से आदेश सुनाया है।

 

Bombay High Court Former SEBI chief Madhabi Puri Buch News 04 March 25

 

 

 

पिछले हफ्ते शनिवार को मुंबई की विशेष अदालत ने सेबी की पूर्व प्रमुख माधवी पुरी बुच समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो को आदेश जारी किया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह मामला शेयर बाजार में धो*खाधड़ी और नियामक उल्लंघन से जुड़ा है। एक स्थानीय पत्रकार की याचिका पर यह आदेश जज शशिकांत एकनाथ राव ने दिया है। पत्रकार ने अपनी याचिका में कथित तौर पर माधवी पुरी बुच समेत अन्य लोगों के बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय धो*खाधड़ी, नियामक उल्लंघन और भ्रष्टाचार में शामिल होने के कथित अ*पराध की जांच की मांग की थी।

 

 

 

 

इससे पहले, सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज़ बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन के तौर पर माधवी पुरी बुच ने बीते शुक्रवार को तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को बाजार नियामक सेबी का ग्यारहवां चेयरमैन नियुक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Former Mewar royal family member Arvind Singh passed away Udaipur News

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह का निधन

उदयपुर: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का निधन हो गया …

Storm hits in South America

दक्षिण अमेरिका में आया तूफान, 31 लोगों की मौत!

अमेरिका: दक्षिण अमेरिका में भयंकर तूफान आया है। इसमें कम से कम 31 लोग मा*रे …

Some policemen celebrated Holi in rajasthan

पुलिसकर्मियों ने कहीं होली मनाई, तो कहीं बहि*ष्कार, किरोड़ी लाल मीणा का भी आया बयान

जयपुर: राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने कुछ जिलों में जमकर होली खेली है तो कुछ जगह …

David Warner entered Indian cinema, will now be seen in a film

डेविड वॉर्नर ने की भारतीय सिनेमा में एंट्री, अब फिल्म में आएंगे नजर

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भारतीय सिनेमा में नजर आने वाले हैं। …

Traffic police strict on Holi, issued challans worth 1.79 crores in Mumbai

होली पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, काट दिए 1.79 करोड़ के चालान

मुंबई: मुंबई पुलिस ने होली और होलिका दहन के दौरान यातायात उल्लंघन की जांच के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !