Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बौंली थाना पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण करने वाली गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण करने वाली गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी विष्णु मीणा पुत्र रामकरण और अविनाश पुत्र देवीशंकर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि गत 19 सितम्बर को बौंली थाना अंतर्गत कोडयाई से जयपाल मीणा के फिरौती के लिए अपरहण के मामले में गैंग के दो आरोपियों को बौंली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

इस तरह दिया अपहरण की वारदात को अंजाम:-

 

उल्लेखनीय है कि गत 19 सितम्बर को पीड़ित रमेशचंद निवासी कोडयाई इस एक रिपोर्ट इस आशय से दर्ज करवाई थी कि पीड़ित का पुत्र जयपाल कोडयाई से उदगांव मोटर साइकिल से जा रहा था। पीपल्दा एवं पुरापने सिंह के बीच एक चौपहिया गाड़ी में सवार होकर पांच बदमाश आये। इसके बाद उन्होंने मोटर साइकिल को रुकवाकर जयपाल के साथ मारपीट की और उसे अपहरण कर ले गए। बदमाशों में अपह्रत के परिजनों से फिरौती के लिए रुपयों की मांग की थी। इस मामले में बौंली थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

 

 

 

Bonli police station arrested two accused of kidnapping in sawai madhopur

 

 

 

अपहरण के आरोपियों को दबोचने के लिए इस तरह बनाई योजना

 

फिरौती के लिए अपरहण की सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद, सीओ बामनवास तेज कुमार पाठक के सुपरविजन में बौंली थानाधिकारी कुसुमलता के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। कस्बे में सीसीटीवी कैमरा, टॉल नाकों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।

 

 

सवाई माधोपुर जिले के थानों के अलावा दौसा व करौली में नाकाबंदी करवाई गई। अपह्रत से परिजनों से बदमाशों का सम्पर्क लगातार बनाये रखने का विशेष प्लान तैयार किया गया। पुलिस के सार्थक प्रयासों एवं मूवमेंट से अपह्रत जयपाल मीना को 19 सितम्बर की रात्रि को दौसा जिले के पिपलकी से बदमाशों के कब्जे से छुड़वाया गया।

 

 

इस तरह दबोचा आरोपियों को :-

बौंली थानाधिकारी कुसुमलता के नेतृत्व में गठित विभिन्न टीमों के द्वारा आसूचना एवं तकनीकी टीम द्वारा बनाये गए आउटपुट के आधार पर सामने आया कि विष्णु मीणा पुत्र रामकरण निवासी बेजबाड़ा बांदीकुई जिला दौसा इस वारदात में लिप्त है। थानाधिकारी कुसुमलता में नेतृत्व में गठित टीम में विष्णु मीणा की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये। मुखबिर एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पता चला कि विष्णु मीणा रेखा डॉन करौली की जमानत के लिए पत्रावली हिंडौन से लेकर जयपुर जाएगा।

 

 

 

इस सूचना के आधार पर विष्णु मीणा को जयपुर से दबोचने में सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही इस अपहरण में शामिल अन्य आरोपी अविनाश पुत्र देवीशंकर निवासी कोडयाई बौंली को भी गिरफ्तार किया गया। इस अपहरण में लिप्त अन्य आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

 रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बौंली थानाधिकारी कुसुमलता, अजित मेगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, पुष्पेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल, शीशराम मोनू कांस्टेबल एवं राजकुमार सायबर सेल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !