Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चीन से सीमा विवाद का समाधान निकालना होगा – विदेश मंत्री एस जयशंकर

नई दिल्ली:- एस जयशंकर ने विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभालने पर पाकिस्तान और चीन के साथ संबंधों पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्री पद संभालने के बाद एस जयशंकर ने कहा कि चीन से सीमा विवाद का समाधान निकालना होगा। एस जयशंकर दूसरी बार भारत के विदेश मंत्री बनें है। इससे पहले भी मोदी सरकार में एस जयशंकर विदेश मंत्री थे।
Border dispute with China will have to be resolved - Foreign Minister S Jaishankar
कार्यभार संभालने के बाद एस जयशंकर ने कहा है कि, “भारत को चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए समाधान खोजने पर ध्यान देना होगा। चार साल पहले लद्दाख क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर गतिरोध बना हुआ है। भारत और चीन के बीच इस दौरान कई दौर की सैन्य स्तर की वार्ताएं भी हुई हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है।

एस जयशंकर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि, “किसी भी देश, खासकर लोकतंत्र में किसी भी सरकार का लगातार तीन बार चुने जाना दुनिया को संदेश देता है कि भारत में राजनीतिक स्थिरता है। भारत की जनता अपने प्रधान मंत्री पर विश्वास करती है।” “हम दुनिया के सामने अपने हित जरूर आगे रखेंगे।”

एस जयशंकर ने कहा कि, “चीन और पाकिस्तान अलग देश हैं, वहां रिश्ते भी कुछ अलग हैं, वहां समस्याएं भी कुछ अलग हैं।” “चीन के साथ सीमा में कुछ मुद्दे बाकी बचे हुए हैं। हम कोशिश करेंगे कि उसको कैसे निपटाया जाए।” “पाकिस्तान के साथ सालों से सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा है। देखते हैं हम इसका समाधान कैसे कर पाते हैं।” रविवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी के साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है, इनमें एस जयशंकर भी शामिल हैं।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !