नई दिल्ली: एक शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने बीबीसी से पुष्टि की है कि सीमा पार से गो*लाबारी में म*रने वाले आम भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इसके अलावा 32 लोग घायल हुए हैं। ये सभी मौ*तें भारत और पाकिस्तान के बीच पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब हुई हैं।
वहीं पाकिस्तान ने भारतीय हवा*ई हमले में 26 नागरिकों की मौ*त और 46 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय हवाई ह*मले और गो*लीबारी में 26 लोग मा*रे गए हैं। हालाँकि भारत ने मीडिया को बताया है कि पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में किए गए हवाई ह*मले ‘नपे-तुले और गैर बढ़ावा देने वाले रहे हैं। भारत ने ये भी दावा किया उसने किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया है।