Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पुलिस कस्टडी में प्रेमी की मौत का मामला, प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर थाना क्षेत्र के खंडिप रेलवे स्टेशन के नजदीक संदिग्धावस्था में ट्रेन से गिरने से गड़खेड़ा निवासी हरीश बैरवा की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को वजीरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया व शव लेने से मना कर दिया। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद परिजन शव लेने के लिए तैयार नहीं हुए।

 

 

पुलिस के अनुसार, गत 12 नवंबर 2021 को गंगापुर सिटी के सदर थाने में एक युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि गुमशुदा युवती मिर्जापुर निवासी प्रियंका मीणा अपने प्रेमी हरीश बैरवा के साथ कुडगांव में है और दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। इस पर सदर थाना पुलिस के दो पुलिसकर्मी कुडगांव पहुंचे। पुलिस युवती सहित उसके प्रेमी हरीश बैरवा व युवती के मामा चेतन मीणा और उनके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार कर ट्रेन से गंगापुर सिटी लेकर आ रहे थे।

 

Boyfriend's death in police custody, case registered against girlfriend's family in sawai madhopur

 

 

इसी दौरान युवती के प्रेमी हरीश बैरवा की खंडिप रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हरीश ने अंतर्जातीय विवाह किया था। जिसके चलते लड़की के परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर हरीश को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है यह भी है कि हरीश पुलिस कस्टडी में था और ऐसे में ट्रेन से कैसे गिर सकता है। हरीश की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

 

 

 

इस पर पुलिस के आधाधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से समझाइस की। वहीं, परिजन दोषी पुलिसकर्मियों सहित युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और 30 लाख का मुआवजा देने सहित मामले की न्यायिक जांच करवाने की मांग को लेकर अड़े रहे। घंटो तक चली समझाइश के बाद पुलिस द्वारा सदर थाने के दोषी पुलिसकर्मियों व युवती के मामा सहित अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच न्यायिक अधिकारी से करवाने और उचित मुआवजा दिलवाने के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। तब जाकर मामला शांति हुआ।

 

यह भी पढ़ें :- पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ट्रेन से कूदे युवक की मौत का मामला, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

 

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ट्रेन से कूदे युवक की मौत का मामला, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

 

यह भी पढ़ें :- पुलिस हिरासत में ट्रेन से कूदे युवक की मौत का मामला

पुलिस हिरासत में ट्रेन से कूदे युवक की मौत का मामला

 

 

 

यह भी पढ़ें :- पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ट्रेन से कूदा युवक, हुई मौत

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ट्रेन से कूदा युवक, हुई मौत

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !