पटना: पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अन*शन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सोमवार तड़के पटना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। इस दौरान वह और उनके साथियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक खींचतान भी हुई। पटना से बीबीसी संवाददाता सीटू तिवारी ने बताया कि सुबह तकरीबन 4 बजे पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया है।
डीपीआरओ लोकेश कुमार झा ने बीबीसी हिंदी को बताया कि प्रशांत किशोर को गिर*फ्तार कर लिया गया है। उनका मेडिकल होगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा। जन सुराज पार्टी ने मीडिया को जानकारी दी है कि प्रशांत किशोर को पहले पुलिस पटना एम्स की तरफ ले गई थी लेकिन वहां प्रशांत किशोर की जिद के चलते उन्हें नौबतपुर (पटना से सटा एक ग्रामीण इलाका) की तरफ ले गई है। हिरासत में लिए जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने अ*नशन खत्म करने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों ने अन*शन खत्म करने की सलाह दी है, यह नेचुरल है।
अन*शन में क्या दिक्कतें होती हैं, वो हमें पता है। लेकिन अ*नशन जारी है। बीपीएससी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बारे में उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। जैसा मैंने छात्रों से वादा किया था कि सभी कानूनी विकल्प इस्तेमाल किए जाएंगे, इसलिए हम लोग 7 जनवरी को हाईकोर्ट जाएंगे। उससे पहले सुप्रीम कोर्ट में जाने का कोई फायदा नहीं है। रविवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के आमरण अ*नशन का चौथा दिन था।
उन्होंने बीते हफ्ते गुरुवार को अन*शन शुरू किया था। 13 दिसंबर को हुई बीपीएससी अभ्यर्थियों की परीक्षा में धां*धली के आरोपों के बाद 18 दिसंबर से ही पटना के गर्दनी बाग में परीक्षार्थी आं*दोलन कर रहे हैं। परीक्षार्थियों की मांग है कि परीक्षा दोबारा कराई जाए, लेकिन पटना के बापू परीक्षा परिसर परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों का ही दोबारा एग्ज़ाम शनिवार को लिया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
