Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ध*रने पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने लिया हिरासत में

पटना: पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अन*शन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सोमवार तड़के पटना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। इस दौरान वह और उनके साथियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक खींचतान भी हुई। पटना से बीबीसी संवाददाता सीटू तिवारी ने बताया कि सुबह तकरीबन 4 बजे पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया है।

BPSC Exam Update Police Prashant Kishor Patna News

डीपीआरओ लोकेश कुमार झा ने बीबीसी हिंदी को बताया कि प्रशांत किशोर को गिर*फ्तार कर लिया गया है। उनका मेडिकल होगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा। जन सुराज पार्टी ने मीडिया को जानकारी दी है कि प्रशांत किशोर को पहले पुलिस पटना एम्स की तरफ ले गई थी लेकिन वहां प्रशांत किशोर की जिद के चलते उन्हें नौबतपुर (पटना से सटा एक ग्रामीण इलाका) की तरफ ले गई है। हिरासत में लिए जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने अ*नशन खत्म करने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों ने अन*शन खत्म करने की सलाह दी है, यह नेचुरल है।

अन*शन में क्या दिक्कतें होती हैं, वो हमें पता है। लेकिन अ*नशन जारी है। बीपीएससी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बारे में उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। जैसा मैंने छात्रों से वादा किया था कि सभी कानूनी विकल्प इस्तेमाल किए जाएंगे, इसलिए हम लोग 7 जनवरी को हाईकोर्ट जाएंगे। उससे पहले सुप्रीम कोर्ट में जाने का कोई फायदा नहीं है। रविवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के आमरण अ*नशन का चौथा दिन था।

उन्होंने बीते हफ्ते गुरुवार को अन*शन शुरू किया था। 13 दिसंबर को हुई बीपीएससी अभ्यर्थियों की परीक्षा में धां*धली के आरोपों के बाद 18 दिसंबर से ही पटना के गर्दनी बाग में परीक्षार्थी आं*दोलन कर रहे हैं। परीक्षार्थियों की मांग है कि परीक्षा दोबारा कराई जाए, लेकिन पटना के बापू परीक्षा परिसर परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों का ही दोबारा एग्ज़ाम शनिवार को लिया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !