Saturday , 7 March 2026
Breaking News

धर्म गुरूओं के माध्यम से लाएं सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूकता

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए है कि रमजान माह में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के लिए मुस्लिम समाज के लोगोें को जागरूक करने के लिए धर्मगुरूओं एवं प्रबुद्धजनों की मदद लें। जिला कलेक्टर ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। एक भी गलत कदम पूरे परिवार एवं मोहल्ले को कोरोना ग्रसित कर सकता है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि धर्मगुरूओं के सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी संदेशों को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, वाट्सएप, पब्लिक एड्रेस सिस्टम से प्रसारित करवाएं। महामारी को देखते हुए दुनियाभर के मुस्लिम धर्मगुरूओं ने साफ साफ एलान किया है कि इबादत घर पर ही करें। घर पर ही इबादत करने से फर्ज पूरा हो जाता है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जीवन बचाने से महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। जिले में धारा 144 लागू है। उन्होंने आग्रह किया है कि रमजान माह में मुस्लिम समुदाय के लोग तरावीह और दीगर फर्ज नमाज अपने-अपने घरों में रहकर ही अदा करें। रोजा इफ्तार पार्टी बिल्कुल नहीं करें। सभी चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जारी एडवाजरी की पालना किया जाना सुनिश्चित करें। रमजान माह में घर पर सामूहिक रूप से तरावीह का इन्तजाम नहीं करें एवं अपने घर पर तरावीह के लिए मोहल्ले के व्यक्तियों, पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों को इकठ्ठा नहीं करेंगे। तरावीह के बाद मौहल्ले में सामूहिक रूप से इकठ्ठे नहीं होगें, मौहल्ले के लोगों या रिश्तेदारों को इकठ्ठा करके उनके साथ इफ्तार न करें, घर के बाहर न निकलें, चौराहों या गलियों में न बैठे, महफिल, मेहमान नवाजी वगैरह बिल्कुल नहीं करें, सामूहिक नमाज, चाहे वह धर्मस्थल पर हो या सार्वजनिक स्थल पर अनुमत नहीं की जावेगी।

Bring awareness social distancing religious people
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये मौलाना नमाज के समय केवल अजान ही मस्जिद से दिया जाना सुनिश्चित करेंगे। मौलाना यह भी समझाईश करेंगे कि नमाज के लिए कोई भी व्यक्ति मस्जिद में न आये। सभी समाज के प्रतिनिधियों से यह भी आग्रह किया जावें कि वे मुक्कमल तौर पर घर में रहें और हुकुमत के जारीकर्दा हिदायत पर अमल करें। अपने-अपने क्षेत्र में निवासर्त व्यक्तियों को मास्क पहनने, सैनटाईजर का प्रयोग करने, साबुन से समयबद्ध हाथों की धुलाई करने, मूंह, नाक और आँखों को छूने से बचे, वजू के बाद सभी अलग-अलग तौलिये का उपयोग करें एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने की पालना सुनिश्चित करने हेतु समझाईश करेंगे ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण फैले नहीं।
रमजान के महिने में शबे कदर की रात के समय सामाजिक दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करें एवं मुसाफह (मुसाफा) गले मिलने से बचे ताकि संक्रमण फैलने की संभावना नहीं रहें। सेहरी के वक्त यह सुनिश्चित किया जाये कि सेहरी के उपरान्त घर से बाहर नहीं जायें।
अंजुमन सदर/शहर काजी के माध्यम से प्रत्येक मस्जिद में ईमाम के माध्यम से सेहरी फज्र के वक्त एवं इफ्तार मगरीब के वक्त मस्जिद के माईक से उक्त प्रसार-प्रचार किया जावें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !