नई दिल्ली: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी और बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) नेता कल्वाकुंतला कविता (के कविता) K Kavita को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को जमानत दे दी है। कविता को आबकारी नीति मामले में जमानत मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को भी खारिज कर दिया, जिसमें के कविता की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। के कविता को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत मिली है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार के कविता के वकील अनुज तिवारी ने कहा कि हम सभी बहुत खुश हैं। अदालत ने हमारी सभी दलीलें स्वीकार की और जमानत दी है। लेकिन इससे भी बड़ी बात ये है कि जमानत के मामले में महिलाओं के अधिकारों के लिए दिशा-निर्देश देने वाला यह एक ऐतिहासिक फैसला होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
