नई दिल्ली: पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार साव को बुधवार को भारत को सौंप दिया है। पंजाब में अटारी बॉर्डर पर 23 अप्रैल को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूर्णम कुमार को पकड़ लिया था।
बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आज बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरा*सत में थे, को संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर पर लगभग 10:30 बजे भारत को सौंप दिया गया गई। बयान में कहा गया है कि यह हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
