Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बीएसएनएल को मिलेगा 4G और 5G स्पेक्ट्रम, केंद्र ने 89,047 करोड़ के तीसरे रिवाइवल पैकेज को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गत बुधवार को 89,047 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ बीएसएनएल के पुनरुद्धार के लिए तीसरे पैकेज को मंजूरी दे दी। इसमें इक्विटी इन्फ्यूजन के जरिए बीएसएनएल के लिए 4G और 5G स्पेक्ट्रम का आवंटन शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीएसएनएल की अधिकृत पूंजी 1,50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,10,000 करोड़ रुपये की जाएगी। इस पुनरुद्धार पैकेज के साथ, बीएसएनएल एक स्थिर दूरसंचार सेवा प्रदाता के रूप में उभरेगा, जो भारत के दूर दराज के इलाकों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों या माओवाद प्रभावित कुछ स्थानों को छोड़कर, बीएसएनएल अब पूरे देश में 4G सेवाएं दे रहा है।

 

BSNL will get 4G and 5G spectrum

 

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस स्पेक्ट्रम आवंटन के साथ, बीएसएनएल अखिल भारतीय 4G और 5G सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा। यह विभिन्न कनेक्टिविटी परियोजनाओं के तहत ग्रामीण इलाकों में 4G कवरेज देने में भी सक्षम होगा। हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। कैप्टिव गैर-सार्वजनिक नेटवर्क (सीएनपीएन) के लिए बीएसएनएल सेवाएं या स्पेक्ट्रम भी प्रदान करेगा। सरकार ने 2019 में बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए पहले पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी थी। इसकी राशि 69,000 करोड़ रुपये थी। 2022 में, सरकार ने घाटे में चल रही दोनों संस्थाओं के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के दूसरे पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !