नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट को गृह मंत्री अमित शाह ने ‘विकसित भारत का बजट’ बताया है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट 2026 को ‘लोगों की समझ से बाहर का बजट’ कहा है। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया है कि मैन्युफ़ैक्चरिंग से लेकर इंफ़्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज़्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर एआई तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, विकसित भारत बजट हर गांव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है।
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये गरीब, किसान और गांव में रहने वाले लोगों की समझ से बाहर बजट है। ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकता है। नौकरी रोजगार दिए नहीं… सपने दिखाने वाले बजट है। केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह एक प्रोग्रेसिव बजट है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है। यह हर नागरिक के लिए बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत सारे संस्थानों और जलमार्गों के लिए आवंटन किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
