नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी। बजट सत्र 4 अप्रैल को खत्म होगा।
बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। आम बजट 1 फरवरी को पेश हो सकता है। निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट पेश करेंगी। इससे पहले आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
