Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार लेने के बाद क्या बोलीं मनु भाकर

नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया है। पुरस्कार मिलने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मनु भाकर ने कहा कि भारत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पाना मेरे लिए यह सम्मान की बात है।

What did Manu Bhaker say after receiving Major Dhyan Chand Khel Ratna AwardWhat did Manu Bhaker say after receiving Major Dhyan Chand Khel Ratna Award

उन्होंने आगे कहा कि इससे मुझे भविष्य में और ज्यादा मेहनत करने और देश के लिए और ज्यादा मेडल जीतने की प्रेरणा मिलेगी। 2 जनवरी को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की थी। इनमें ओलंपिक में मेडल जीतने वाली मनु भाकर, शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डी, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार शामिल थे।

मनु भाकर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भारत की राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही  हूं। यह सम्मान मुझे और भी अधिक मेहनत करने और अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए और अधिक जीत हासिल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। मैं उन सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मेरी पूरी यात्रा में मेरा समर्थन किया, मार्गदर्शन किया और मेरी हौसला अफजाई की, धन्यवाद!

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !