Saturday , 7 March 2026
Breaking News

इमारत गिरने से दो लोगों की मौ*त, नौ घायल

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौ*त हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए है। समाचार एजेंसी पीटीआई को एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। घायलों को मुंबई के बाहरी इलाके विरार और नालासोपारा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि वसई के नारंगी रोड पर मौजूद चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा मंगलवार आधी रात 12 बजकर पांच मिनट पर पास की एक चॉल पर गिर गया।

building collapse in Palghar Maharashtra

वसई-विरार नगर निगम (वीवीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने मलबे से अब तक 11 लोगों को निकाला है और इनमें से दो को मृ*त घोषित कर दिया गया है। पालघर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने कहा कि हमने 24 वर्षीय आरोही ओंकार जोविल और एक वर्षीय उत्कर्षा जोविल को दुर्भाग्य से खो दिया है। दोनों मलबे के नीचे बेहोश पाई गई थीं और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृ*त घोषित कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ़ की दो टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !