महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में इमारत ढहने से 15 लोगों मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि रातभर में तीन और श*व मलबे से निकाले गए है। करीब 50 फ्लैट वाली यह चार मंजिला अवै*ध इमारत मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:05 बजे विजय नगर क्षेत्र में पास के खाली मकान पर गिर गई।
चश्मदीदों के अनुसार चौथी मंजिल पर एक साल की बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था, तभी इमारत के एक हिस्से के 12 फ्लैट अचानक ढह गए और कई निवासी और मेहमान मलबे में दब गए। पालघर जिला कलेक्टर डॉक्टर इंदु रानी जाखड़ ने गुरुवार सुबह पुष्टि की कि मृ*तकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
