उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर की एक अदालत ने एक निजी मधुमक्खी पालन केंद्र में चोरी के मामले में एक व्यक्ति को 4 साल 7 महीने और 11 दिन की स*जा सुनाई है। यह मामला 2015 का है जब गांव रूडपुर बांगर के अमरवीर सिंह पर आरोप लगा कि उन्होंने छतारी के मधुमक्खी पालन केंद्र से 76 डिब्बे चुरा लिए हैं। इसके बाद मधुमक्खी केंद्र के मालिक मोहम्मद उस्मान ने 10 सिंतबर 2015 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद अनूपशहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जनवरी 2016 न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले की नौ साल तक चली सुनवाई के बाद अतिरिक्त सिविल जज यज्ञेश कुमार सोनकर ने 26 नवंबर को अभियुक्त को दोषी ठहराया था। फैसले के बाद मोहम्मद उस्मान ने कहा कि वो “सारी उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन अंत में इंसाफ मिल गया है। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि ये पुलिस की प्रभावी पैरवी से हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
