अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में एक सड़क दुर्घटना में 73 लोगों की मौ*त हो गई है। म*रने वालों में 17 बच्चे भी शामिल हैं। तालिबान के एक अधिकारी ने बीबीसी पश्तो को बताया कि इसमें से ज्यादातर लोग ईरान से निकाले गए अफगानी प्रवासियों को ले जा रही बस में सवार थे। तालिबान के सूचना और संस्कृति निदेशक अहमदुल्ला मुत्तकी ने बताया कि काबुल जा रही बस में आग लग गई थी।
बस में सवार सभी लोगों की मौ*त हो गई और इसके साथ ही इससे टकराने वाले दो वाहनों में सवार दो लोग भी मा*रे गए है। हाल के महीनों में ईरान ने अपने देश में संघर्ष के कारण भागकर आए अफगानियों को देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया बढ़ा दी है। 1970 के दशक से लाखों अफगानी ईरान और पाकिस्तान भाग गए हैं। इसमें 1979 में अफगानिस्तान पर सोवियत आक्रमण के दौरान और 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
