Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सऊदी अरब में बस हा*दसा, उमरा करने गए 42 भारतीयों की मौ*त!

नई दिल्ली: मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस सोमवार (17 नवंबर 2025) को डीजल टैंकर से टकरा गई। इस दर्दनाक हा*दसे में 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के मा*रे जाने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे मुफरीहाट नामक स्थान पर हुई है। बस में बैठे सभी लोग हैदराबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। कई यात्री सो रहे थे और उन्हें हा*दसे का कोई अंदाजा भी नहीं हुआ। उमरा पूरा करने के बाद सभी मदीना की ओर जा रहे थे, जहां वे जियारत के लिए पहुंचना चाहते थे।

 

Bus accident in Saudi Arabia

 

 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि सीएम रेवंत रेड्डी ने सऊदी अरब में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के भीषण हा*दसे पर दुख जाहिर किया है। सऊदी अरब के जेद्दाह में भारत के कंसुलेट जनरल ने भी इस हा*दसे की पुष्टि की है। हालांकि, हताहतों के बारे में अभी कोई आधिकारिक और स्पष्ट जानकारी नहीं है। भारत के कंसुलेट जनरल ने जेद्दाह में एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। कंसुलेट जनरल ने बताया कि सऊदी अरब के मदीना के पास भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ हुए दुखद बस हा*दसे को देखते हुए जेद्दाह स्थित भारतीय कंसुलेट जनरल में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

 

 

 

हेल्पलाइन नंबर: 8002440003

तेलंगाना सीएमओ ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हा*दसा मक्का से मदीना जा रही बस के साथ हुआ। इसमें हैदराबाद के लोग भी सवार थे। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को इस हा*दसे से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि वे भारतीय विदेश मंत्रालय और सऊदी अरब के दूतावास से संपर्क में रहें।

इस हा*दसे पर हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे भी पता चला कि हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसी के 42 हाजी मक्का से मदीना जा रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि बस में आग लगने से सिर्फ एक शख़्स की जान बची है, ये अभी कन्फर्म नहीं है। ओवैसी ने कहा कि मैंने रियाद में भारतीय दूतावास से बात की। उन्होंने बताया कि वह इस बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

मेरी भारत सरकार और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील है कि वे तुरंत इस मामले को देखें और जिन लोगों की मौ*त हुई है उनके श*व भारत लाए जाएं। जो लोग जख़्मी हैं उन्हें अच्छा से अच्छा इलाज मिले। इस हा*दसे से जुड़ी जानकारी प्रभावित परिवारों और रिश्तेदारों तक पहुंचाने और राहत कार्यों की निगरानी के लिए तेलंगाना के सचिवालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर:

+91 79979 59754

+91 99129 19545

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !