Friday , 6 March 2026
Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस हादसा, हादसे में 18 लोगों की हुई मौ*त

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) के पास एक सड़क दुर्घटना (Accident) में बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि हादसे में 19 लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-Lucknow Expressway) पर उन्नाव से निकल रही थी। बस दूध के टैंकर से टकरा गई। हादसा उन्नाव के गढ़ा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के 248 नंबर माइल स्टोन के पास हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार हादसा बस द्वारा टैंकर को ओवरटेक करने से हुआ है। टैंकर से टकराने के बाद बस एक्सप्रेस-वे पर पलट गई, जिसकी वजह से बस में सवार कई यात्रियों की मौके पर ही मौ*त हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्लीपर बस बिहार के सीतामढ़ी से मोतिहारी होते हुए दिल्ली जा रही थी। हादसे के कारणों का स्पष्ट तौर पर अभी पता नहीं चल सका है। घायलों को उन्नाव की बांगरमऊ सीएचसी में इलाज के लिये भर्ती करवाया गया है।

 

 

 

Bus accident on Agra-Lucknow Expressway

 

 

 

गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को इलाज के लिये लखनऊ भेजा गया है। हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर लिखा है कि, “जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

 

 

 

 

हादसे में म*रने वाले यात्रियों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। पीएमओ (PMO) ने एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का बयान जारी किया है, बयान में लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

 

 

 

 

 

 

उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी के अनुसार, “हादसा सुबह 5 बजकर 15 मीनट पर हुआ है। ये एक निजी स्लीपर बस थी। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बस की रफ़्तार काफी ज्यादा थी। हादसे में म*रने वालों में उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों प्रदेशों के यात्री सवार थे। हमने कंट्रोल रूम में 6 नंबर जारी किए हैं। जिन पर संपर्क करके यात्रियों की जानकारी ली जा सकती है।”

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !