Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जियो यूजर्स को लगा बड़ा झटका, कुछ प्लांस बंद, कई का बढ़ाया टैरिफ

जियो यूजर्स (Jio Users) को एक बड़ा झटका लगने वाला है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 149 और 179 के प्रीपेड रिचार्ज (Prepaid Recharge) बंद कर दिए है। जियो (Jio) ने टैरिफ (Tarrif) बढ़ोतरी के बाद यह दोनों प्लान (Jio Plan) जारी किए थे, लेकिन इनकी वैलिडिटी घटा दी गई थी। अब जियो ने इस दोनों प्लांस को पूर्ति से बंद कर दिया है। यानी अब आप दोनों ही रिचार्ज नहीं कर सकते हैं। जियो कंपनी ने अपने जियो प्लेटफॉर्म से दोनों 149 और 179 रुपए वाले रिचार्ज के ऑप्शन को पूरी तरह से हटा दिया है। ऐसे में अब ग्राहकों को जियो सिम एक्टिवेट रखना और भी महंगा हो गया है।

 

 

189 रुपए का जियो का आया नया प्लान:

रिलायंस जियो का नया मिनिमम वैलिडिटी वाला रिचार्ज अब 189 रुपए का हो गया है। जिसमें ग्राहकों को 2GB मोबाइल देता, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस और जियो ऐप सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस रिचार्ज की वैलिडिटी 28 तक ही है।

 

 

Jio users got a big shock, some plans stopped, tariffs increased for many

 

 

 

209 रुपए का सबसे सस्ता प्लान हुआ लांच:

रिलायंस जियो के 1GB डेली डाटा का रिचार्ज अब 209 रुपए का होगा। इस रिचार्ज की वैलिडिटी केवल 22 दिनों की है। जिसमें आपको रोजाना 1GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही आपको जियो ऐप बेनिफिट फ्री में मिलेगा।

 

पहले 149 और 179 प्लान में मिलते थे ये लाभ:

149 रुपए वाला रिचार्ज:

यह रिचार्ज ग्राहक को 149 रुपए मिलता था, जिसमें डेली 1 GB डाटा मिलता था। इस रिचार्ज की वैलिडिटी मात्र 14 दिन की थी। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स का लाभ मिलता था।

179 रुपए वाला रिचार्ज:

यह रिचार्ज ग्राहक को 179 रुपए में मिलता था। इस रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए थी। जिसमें ग्राहक को रोजाना 28 दिनों तक 1GB डाटा मिलता था। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स और 100 एसएमएस मिलते थे। इसके अलावा जियो ऐप बेनिफिट मुफ्त में मिलता था।

 

जियो यूजर्स का लगा पहला झटका, अब हुए इतने दाम:

रिलायंस जियो ने अपने प्लानों में कीमतों को बढ़ाकर यूजर्स को झटका दे दिया हैं। जियो ने अपने सभी तरह के प्लान में साढ़े 12 से 25 परसेंट तक की बढ़ोतरी की है। यानी जियो ने 17 प्रीपेड प्लान और 2 पोस्ट पेड प्लान की कीमतों में वृद्धि की हैं। कंपनी ने 2.5 साल बाद मोबाइल सेवा दरों में वृद्धि की है। इसके अलावा जियो ने 5G का नया प्लान भी जारी किया हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !